Monday, March 9, 2026
HomeखेलKanpur : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर कानपुर झूमा, सड़कों पर...

Kanpur : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर कानपुर झूमा, सड़कों पर उमड़े क्रिकेट प्रेमी

Kanpur । विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में जैसे ही भारत ने लगातार दूसरी बार आईसीसी टी-20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा जमाया वैसे ही पूरे देश में जश्न का माहौल छा गया। रविवार रात को कुछ ऐसा ही नजारा शहर में भी देखने को मिला।

#kanpur

होली का जश्न अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि शहर में दिवाली का माहौल छा गया। दर्जनों जगह लोगों ने सड़कों खूब आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। जगह-जगह लोग हाथों में तिरंगा लिये भारत माता की जय और हम हैं विश्व चैम्पियन का नारा लगाते दिखे।

#kanpur

आईसीसी के दसवें संस्करण में भारत ने सबसे ज्यादा तीसरी बार टी-20 का खिताब जीतकर नया इतिहास रचा। यह किसी भी देश द्वारा लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का भी रिकॉर्ड रहा।

#kanpur

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए लोगों ने पहले से कई तैयारियां कर रखी थीं। जगह-जगह बड़ी स्क्रीनलगाकर मैच का आनंद उठाया गया। वहीं दिन में कई मंदिरों में भी लोगों ने भारतीय टीम के विश्व चैम्पियन बनने के लिए प्रार्थना की। भारतीय टीम के सदस्य कुलदीप यादव के जाजमऊ स्थित घर के बाहर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

#kanpur कुलदीप के कोच कपिल पाण्डेय ने भी टीम की जीत का जमकर जश्न मनाया। कुछ ऐसा ही नजारा ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी देखने को मिला जहां छात्रावास के खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे। ऐमराल्ड गार्डेन में भी भारतीय टीम की जीत पर जमकर खुशियां मनायी गयी। भारतीय टीम की जीत पर यूपीसीए के अधिकारी समेत यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने भी अपनी बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...