Friday, February 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : राहगीरों की दोस्त बनी कानपुर पुलिस, शुरू किया “May I...

Kanpur : राहगीरों की दोस्त बनी कानपुर पुलिस, शुरू किया “May I Help You” अभियान

Kanpur । जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से कानपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर शहर के व्यस्ततम घंटाघर चौराहे से “May I Help You” अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत पुलिसकर्मी अब विशेष जैकेट पहनकर तैनात रहेंगे, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को तत्काल सहायता मिल सके।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (लाइन्स) शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अंजली विश्वकर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव, एसीपी कलक्टरगंज आनंद कुमार ओझा और एसीपी अनवरगंज अभिषेक कुमार राहुल मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वयं पुलिसकर्मियों को जैकेट पहनाकर उन्हें जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगी बनने के लिए प्रेरित किया।

अक्सर बाहरी शहरों से आने वाले यात्री, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमित हो जाते हैं। “May I Help You” लिखी जैकेट से पुलिसकर्मियों की सहज पहचान होगी, जिससे लोग बिना झिझक मदद ले सकेंगे। मार्गदर्शन, खोया हुआ सामान, सुरक्षा संबंधी शिकायत या किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नागरिकों की समस्याओं को शालीनता और संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से पुलिस का मानवीय और सहयोगी स्वरूप सामने आएगा, अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का माहौल बनेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...