मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: कानपुर पुरुष मुक्केबाजी टीम चयनित
खेल

Kanpur: कानपुर पुरुष मुक्केबाजी टीम चयनित

Parpanch News

Kanpur: मेरठ में 19 दिसंबर से होने वाली एलीट वर्ग की प्रदेश स्तरीय पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को कानपुर मंडल टीम का चयन किया गया।

ग्रीनपार्क के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने मंडलीय टीम की घोषणा करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। चयन प्रक्रिया में मुख्य चायनकर्ता की भूमिका निभाते हुए प्रशिक्षक अल्पना शर्मा, जिला कानपुर मुक्केबाजी संघ के संकल्प दीक्षित, भगवान दीन आदि उपस्थित रहे।

चयनित खिलाड़ी

50 किलो भार वर्ग में सौरभ सिंह
55 किलो भार वर्ग में श्याम सिंह
60 किलो भर भर में प्रियांशु
65 किलो भार वर्ग में दिव्या मोदी
70 किलो भार वर्ग में नितिन श्रीवास्तव
75 किलो भार वर्ग में सचिन सिंह
80 किलो भर भर में सूर्य प्रताप सिंह
85 किलो भार वर्ग में यथार्थ लालवानी
90 किलो भार वर्ग में मोहित सिंह सिंगर
90 प्लस किलो भार वर्ग में दिग्विजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *