Friday, March 27, 2026
HomeखेलKanpur : Kanpur : कैम्पस आईआईटी की जीत में चमके कार्तिक

Kanpur : Kanpur : कैम्पस आईआईटी की जीत में चमके कार्तिक

Kanpur । केसीए की केडीएमए लीग में शुक्रवार को खेले गये मुकाबलों में कैम्पस आईआईटी, भारत क्लब और चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। आईआईटी जिमखाना में खेले गये पहले मैच में कैम्पस आईआईटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 138 रन बनाए। टीम से अर्नव कुलकर्णी ने 50 और अंश गुप्ता ने 32 रन बनाए।

स्काई क्लब से सूर्यांश सिंह और ईशू सचान ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई क्लब की टीम 27 ओवर में 7 विकेट पर 92 रन ही बना सकी। अमृत सचान ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। विजेता टीम से कार्तिक उपाध्याय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर तीन विकेट लिए। कानपुर साउथ में दूसरे मैच में रोहित के 113 और सागर सिंह के 55 रनों की मदद से भारत क्लब ने 32 ओवर में चार विकेट पर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नेशनल क्लब की पूरी टीम 31.3 ओवर में 177 रनों पर सिमट गयी।

टीम से आदित्य भदौरिया ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। विजयी टीम से त्रिभुवन दीक्षित ने तीन, युवराज और मनु ने दो-दो विकेट लिए। राम लखन भट्ट मैदान में तीसरे मैच में अंजुल मिश्रा के 57 रनों की मदद से तिलक सोसाइटी ने 30.4 ओवर में 146 रन बनाए। जवाब में चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने 34.1 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाते हुए जीत हासिल की। जीत में समद सिद्दकी ने 35, मृग्यांक ने नाबाद 28 रन बनाए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...