Tuesday, January 13, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के कानपुर मंडल टीम घोषित

Kanpur : राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के कानपुर मंडल टीम घोषित

Kanpur। खेल निदेशालय उप्र की ओर से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता चार से छह अगस्त तक आगरा में होगी। इसमें कानपुर मंडल बालिका टीम भी हिस्सा लेगी, जिसके लिए टीम का जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल मंगलवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में हुआ।
ट्रायल मेंकानपुर के अलावा फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, इटावा से 50 बालिका ​खिलाड़ियोंं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ​​खिलाड़ियों को कानपुर मंडल की टीम में चुना गया। यह जानकारी कानपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव रण
विजय सिंह गहलौत ने दी।
चयनित कानपुर मंडल की कबड्डी टीम— कानपुर से कप्तान हुमा वकार, उपकप्तान इ​शिका,रागिनी जादौन, विदुषी श्रीवास्तव, गरिमा वर्मा, भाव्या, अ​ष्टिका, अविनी तिवारी,इशा शाक्य, कानपुर देहात से गौरी, कीर्ति कमल, फर्रुखाबाद से सेजल, प्राची, प्रिया शामिल हैं। अतिरिक्त ​खिलाड़ी के रूप में फर्रुखाबाद से नयना, दुर्गा को रखा गया है।टीमप्र​शिक्षक अंकिता शुक्ला और टीम मैनेजर धर्मेंद्र पाल को चुना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...