Kanpur । खेल निदेशालय उप्र की ओर से सब जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 18 मार्च तक लखनऊ में होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। बुधवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ में मंडल के 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम में चयन का दावा पेश किया।
ग्रीन पार्क के हाकी कोच शाहिद खां ने बताया कि मंडल की टीम में हर्षित यादव, आर्यन, समद, कार्तिकेय पाल, सुमित, आदित्य कुमार, सौरभ, अजित कुमार, युवराज, आर्यन यादव, उत्कर्ष यादव, रोहन कुमार, अनिल, अरविंद पाल, उत्कर्ष प्रजापति और नितिन कुमार का चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ी स्टेट हाकी चैंपियनशिप में प्रदेश भर के खिलाड़ियों के सामने कानपुर मंडल की चुनाैती पेश करेंगे। चयनित टीम को ग्रीन पार्क के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बधाई दी।


