Kanpur। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को कानपुर क्रिकेटर्स। ने विनर्स क्लब को तीन विकेट से पराजित किया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए
मैदान पर खेले गए मुकाबले में विनर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में 139 रन बनाए।
टीम की ओर से शिवांशु सचान ने 58,प्रांजल शुक्ला ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शशांक अवस्थी ने चार, सुनील त्रिपाठी ने तीन, अशोक कुमार व चारू सोनकर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स ने 36.1 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में ध्रुव तोमर ने 40 रन, साहिम हसन ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मिशम अब्बास ने तीन व अखिलेश ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच
शिवांशु सचान को चुना गया।


