Wednesday, February 11, 2026
HomeखेलKanpur : समन्वय दीक्षित की दमदार पारी से कानपुर क्रिकेटर्स विजयी

Kanpur : समन्वय दीक्षित की दमदार पारी से कानपुर क्रिकेटर्स विजयी

Kanpur ।  केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग की सीनियर डिवीजन के मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने तरुण क्लब को तीन विकेट से मात दी।किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में तरुण क्लब ने 40 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। टीम की ओर से विशेष अग्निहोत्री व शाश्वत कुमार ने 57 रन व तनिश राठौर ने 51 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में सुनील ने दो विकेट चटकाए।
जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स ने 32.3 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाकर मैच जीता। जीत में समन्वय दीक्षित ने 61, ध्रुव तोमर ने 58 रन बनाए, तो गेंदबाजी में पीयूष मिश्रा ने चार, हर्षराज ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच समन्वय दीक्षित को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...