मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : हॉकी प्रतियोगिता में कानपुर और सहारनपुर ने फाइनल में किया प्रवेश
खेल

Kanpur : हॉकी प्रतियोगिता में कानपुर और सहारनपुर ने फाइनल में किया प्रवेश

Akash Chaudhary
Kanpur । ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को ग्रीनपार्क में सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें कानपुर और सहारनपुर ने जीत के साथ फाइनल मैच में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच की शुरुआत सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की प्रिंसिपल ​शिखा बनर्जी ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
#kanpur
पहले सेमीफाइनल मैच में कानपुर नगर ने प्रयागराज को 5-1 से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में सहारनपुर ने बांदा को 3-0 पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अब फाइनल मैच ग्रीनपार्क में सुबह दस बजे से कानपुर और
सहारनपुर के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर क्रीड़ा​धिकारी ग्रीनपार्क विजय कुमार, उपक्रीड़ा​धिकारी अमित पाल, कानपुर हॉकी संघ के सचिव टीपी सिंह, शाहिद खा, स्टेनली ब्राउन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *