Thursday, March 12, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में जूडो के दांव, खिलाड़ियों ने जीते पदक

Kanpur : ग्रीनपार्क में जूडो के दांव, खिलाड़ियों ने जीते पदक

Kanpur । ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से गुरुवार को जूडो प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ पदक अपने नाम किए। विजेताओं के नाम::: बालिका वर्ग (-52 किग्रा) में सृष्टि शुक्ला ने पहला स्थान हासिल किया।

हिमांशी द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि रिचा ने तीसरा और नोदा यादव ने चौथा स्थान प्राप्त किया। -57 किग्रा वर्ग में सोनाली भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीता। अनुष्का सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। रिचा ने तीसरा तथा आराध्या सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त किया। -63 किग्रा वर्ग में किरण वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तग्रहा खान दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि यशी यादव और जीरा सिंह क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।

बालक वर्ग (-66 किग्रा) में निखिल भारद्वाज ने बाजी मारी। अर्षित राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। सुधांशु पाण्डेय तीसरे और अरीब खान चौथे स्थान पर रहे। -78 किग्रा वर्ग में प्रियंशु यादव विजेता बने। हर्ष प्रताप यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तेज प्रताप कंद और करण कुमार तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। बालक वर्ग (-40 किग्रा) में कृष्णा सिंह प्रथम, मोहम्मद अशद द्वितीय, यश वर्मा तृतीय और सौरभ गौतम चतुर्थ स्थान पर रहे।

-45 किग्रा वर्ग में सुधांशु यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। अखिल दूसरे, देवेश गौतम तीसरे और अनन सिंह चौथे स्थान पर रहे। -50 किग्रा वर्ग में सौरभ शमी प्रथम, लाभ सोनकर द्वितीय, अनुराग देव तृतीय और विपिन सिद्ध चतुर्थ स्थान पर रहे। -55 किग्रा वर्ग में आयुष कुशवाहा ने पहला स्थान हासिल किया। दिव्यांशु दिवाकर दूसरे, उदय प्रताप सिंह तीसरे और रिली चौथे स्थान पर रहे। -60 किग्रा वर्ग में मानस दीक्षित विजेता बने, जबकि वरुण कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

अरुण सिंह ने तीसरा और राम कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के अन्य परिणामों में -36 किग्रा में आराध्या शर्मा प्रथम, चाहत चौरसिया द्वितीय, रिशिता साचान तृतीय और दीक्षा शुक्ला चतुर्थ रहीं। -44 किग्रा वर्ग में मन्सवर्क कुशवाहा प्रथम, निधि भारद्वाज द्वितीय, स्वाती सिंह तृतीय और आरती कर चतुर्थ स्थान पर रहीं। -48 किग्रा वर्ग में पायल विश्वकर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

अंजना बाजपेयी दूसरे, संस्कृति द्विवेदी तीसरे और स्नेहा पाण्डेय चौथे स्थान पर रहीं। -50 किग्रा वर्ग में अनन्या शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनुभवी गौर दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बक्श्मो कश्यप, प्रियंका हजारिया और सारा खान ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...