Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : जेडी और प्रिन्स क्लब विजयी

Kanpur : जेडी और प्रिन्स क्लब विजयी

Kanpur ।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जे.डी. क्लब ने इलेवेन स्टार को 6 विकेट से हराया, वहीं दूसरे मैच में प्रिन्स क्लब ने एस.एस. क्लब को 19 रनों से मात दी।

 

इलेवेन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.5 ओवरों में 246 रन बनाए। आयुष ने जबरदस्त पारी खेलते हुए 126 रन बनाए, वहीं शरद यादव (30) और अम्रतराज निषाद (26) ने भी योगदान दिया। जे.डी. क्लब की ओर से आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 49 रन पर 4 विकेट झटके।

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे.डी. क्लब ने 31.5 ओवरों में ही 4 विकेट पर 247 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अमन राजपूत (70 रन), युवराज सिंह (45 रन) और अंकुर (नाबाद 65 रन) ने जीत की नींव रखी। दूसरे मैच में प्रिन्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.1 ओवरों में 178 रन बनाए।

 

 

पंकज कुमार (51 रन), आदर्श सोनकर (33) और विजय भान (32) ने उपयोगी पारियां खेलीं। एस.एस. क्लब के गेंदबाज सुमित यादव और प्रांजल ने 3-3 विकेट लेकर टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.एस. क्लब 31.4 ओवरों में 159 रन पर ही सिमट गई।

 

मृदुल रैतानी (35 रन), आशुतोष गौरव (26 रन) और आदित्य कुमार (26 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन विजय भान (3 विकेट), विशाल सचान और पंकज कुमार की सटीक गेंदबाजी के सामने टीम टिक नहीं सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!