कानपुर।। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में भारत क्रिकेट क्लब ने बीसीए को 29 रन से मात दी। दूसरे मैच में साउथ जिमखाना ने आदर्श क्लब को चार विकेट से हराया। तीसरे मैच में एसएसएस क्लब ने ग्रेजुएट क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। चौथे मुकाबला वैदिक यूनियन क्लब और सिटी क्लब के बीच ट्राई रहा। तो पांचवें मुकाबले में वाईएमसीए के न आने के चलते साउर्थन क्रिकेट क्लब को वॉकओवर मिला और वह विजेता रहा।
श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर पहले मैच में भारत क्रिकेट क्लब ने 38.4 ओवर में 217 रन बनाए। टीम से युवराज सिंह ने नाबाद 65 रन की अर्द्धशतकीय पारी, त्रिभुवन दीक्षित ने 39, शिवा राजपूत ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रामरतन ने तीन, सूरज सोनकर और फरदीन अंसारी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में बृजेश कुमार की 100 रन की शतकीय पारी के बावजूद बीसीए की पूरी टीम 38 ओवर में 188 रन पर सिमट गई।
गेंदबाजी में युवराज सिंह व मनु सिंह ने तीन-तीन, त्रिभुवन दीक्षित ने दो को आउट किया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर दूसरे मैच में आदर्श क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 246 रन बनाए। टीम से हिमांशु कुमार राय ने 83 रन व राज कुशवाहा ने 49 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उत्तम पांडे ने तीन, मानस शुक्ला व अभिनव यादव ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ जिमखाना की टीम ने अर्पित अवस्थी की 82 रन की अर्द्धशतकीय पारी व राहुल यादव 33, रणधीर सिंह 34, अभिनव यादव 27 रन की पारियों के दम पर 39.2 ओवर में छह विकेट पर 248 रन बनाकर मैच जीता। तो गेंदबाजी में आदर्श क्लब से मृदुल सचान, आलोक सिंह ने दो-दो विकेट झटके।
जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर तीसरे मैच में ग्रेजुएट क्लब ने 40 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। टीम से बिलाल फिरोज ने 102 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में युवराज सिंह ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएसएस क्लब ने 37.5 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीता। जीत में जय प्रकाश गुप्ता ने नाबाद 113 रन की शतकीय, तो माधव ने 39 और कुंवर शिवम ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवम शुक्ला ने दो को आउट किया।
- कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर चौथे मैच में वैदिक यूनियन क्लब ने 39.1 ओवर में 168 रन बनाए। टीम से तनुष ने 49, अक्षत राज ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शशांक, शौर्य और आकाश ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में मोहित तिवारी की 51 रन की अर्द्धशतकीय पारी और प्रियांशु की 47 रन व युवराज की 28 रन की पारी की बदौलत सिटी क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाकर मैच ड्रा करवाया। तो गेंदबाजी में वैदिक यूनियन क्लब की ओर से प्रभात ने दो को आउट किया।


