Kanpur । स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय योगासन प्रतियोगिता महाराष्ट्र के जलगांव में हुई। इसमें शीलिंग हाउस स्कूल की छात्रा ईशानवी रस्तोगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग में द्वितीय रनरअप का स्थान प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में देशभर के 35 शिक्षा बोर्डों से जुड़े विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शीलिंग हाउस स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा ईशानवी रस्तोगी ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (सीआईएससीई) बोर्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या वनिता मेहरोत्रा ने ईशानवी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


