मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: इंटरनेशनल रेटिंग चेस प्रतियोगिता प्रारंभ
खेल

Kanpur: इंटरनेशनल रेटिंग चेस प्रतियोगिता प्रारंभ

Akash Chaudharyअपडेट: December 18, 2024

कानपुर के गैंजेस क्लब में हुआ भव्य उद्घाटन

  • 23 राज्यों के 218 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,जिसमे कानपुर के 97 खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा,
  • अगले वर्ष प्रतियोगिता की धनरा​शि ग्यारह लाख से अ​धिक की जाएगी
Kanpur ।उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को आर्यनगर ​स्थित गैंजेस क्लब में कृष्ण गोपाल कपूर मेमोरियल इंटर नेशनल रेटिंग चेस प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। इसमें 23 राज्यों के 192 पुरुष और 26 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कानपुर के 97 ​खिलाड़ियों शामिल है।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन इंड​स्टि्रयल स्टेट विजय कपूर ने किया। उन्होंने यह घोषणा की अगले वर्ष प्रतियोगिता की धनरा​शि ग्यारह लाख से अ​धिक की जाएगी।
#kanpur
कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में सबसे बुजुर्ग खिलाडी कानपुर के गोविंद शरण चतुर्वेदी (87 वर्ष) और सबसे कम आयु की ( 6वर्ष 6 माह) आगरा की उमैरा हिस्सा ले रही है। नौ राउंड खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में पहले दिन प्रथम राउंड के बाद सौ खिलाड़ियों ने बढ़त बनाईं।
#kanpur
इस प्रतियोगिता में कुल 108 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाडी भाग ले रहे हैं। जिसमें सर्वोच्च रेटिंग तेलंगाना के भरत कुमार रेड्डी 2147 हैं। गुजरात के अनादकत कर्तव्य, पश्चिम बंगाल के अर्पणदास, गुजरात के नैतिक मेहता और उत्तर प्रदेश के रिषभ निषाद क्रमश दूसरे से पांचवे वरीयता प्राप्त खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं।
#kanpur
इस प्रतियोगिता में एक फिडे मास्टर एसके राठौर (मध्य प्रदेश) व एक इंटरनेशनल मास्टर वजीर अहमद खान उत्तर प्रदेश भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में चीफ ऑर्बिटर एके रायजादा, डिप्टी चीफ आर्बिटर कविता पटेल, आनंद सिंह, आदित्य द्विवेदी, ललित कपूर, राना प्रताप सिंह रहे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक कपूर, वाराणसी के सचिव विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
#kanpur
https://parpanch.com/lucknow-yogi-government-will-celebrate-atal-centenary-celebrations/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *