रावतपुर पुलिस की सतर्कता से पनकी क्षेत्र से सकुशल बरामद, परिवार में खुशी
Kanpur । रावतपुर थाना क्षेत्र से लापता सात वर्षीय मासूम को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे की तलाश में पुलिस ने तकनीक और सघन सर्च अभियान का सहारा लिया, जिससे समय रहते सफलता मिल गई।
रावतपुर क्षेत्र स्थित तिवारी आटा चक्की के सामने वाली गली से सात वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए खोजबीन शुरू कर दी।
बच्चे की तलाश में पुलिस ने करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। फुटेज के विश्लेषण के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस टीम पनकी थाना क्षेत्र पहुंची, जहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्चे को थाने लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना की।
मासूम की बरामदगी में थाना प्रभारी कमलेश राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, उपनिरीक्षक शरद कुमार यादव और उपनिरीक्षक रोहित कुमार पाल की अहम भूमिका रही।


