Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur :रोमांचक टक्कर में आरपीसीए ने बढ़ाया अपनी जीत का सिलसिला

Kanpur :रोमांचक टक्कर में आरपीसीए ने बढ़ाया अपनी जीत का सिलसिला

Kanpur । लो-स्कोरिंग लेकिन बेहद रोमांचक मुकाबले में आरपीसीए श्याम नगर ने चैलेंजर्स इलेवन को एक विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स इलेवन की टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। चैलेंजर्स इलेवन की ओर से मोहम्मद फैसल ने 27 गेंदों पर 25 रन की संयमित पारी खेली, जबकि अभिषेक/एआरडी ने नाबाद रहते हुए 25 रन जोड़े। चंदू (19) और अमरजीत सिंह (18) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

आरपीसीए श्याम नगर की ओर से मोहम्मद साकिब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। अमन तिवारी, आलोक और सत्येंद्र को एक-एक सफलता मिली। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीसीए श्याम नगर की शुरुआत हालांकि कमजोर रही, लेकिन कप्तान पुलकित त्रिपाठी ने 37 गेंदों पर 26 रन बनाकर पारी को संभाला। मोहम्मद आकिब (19) और विकेटकीपर सचिन (15) ने मध्यक्रम में अहम योगदान दिया।

अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने के बावजूद टीम ने 24.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। चैलेंजर्स इलेवन की ओर से शिबू ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अभि सिंह ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...