Monday, February 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : एचडीएफसी  बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल,...

Kanpur : एचडीएफसी  बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल, जाति का हवाला देकर दी धमकी-देखे विडीयो

 

 

Kanpur । पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां तैनात एक महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कर्मचारी ग्राहक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आक्रामक रवैया अपनाती नजर आ रही हैं। इस घटना ने बैंक की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी आस्था सिंह एक ग्राहक से बहस करते हुए गाली-गलौज करती दिखाई दे रही हैं। गुस्से में वह ग्राहक की ओर लैपटॉप तानते हुए उसे डराने की कोशिश भी करती हैं। मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करने का प्रयास करते नजर आते हैं, लेकिन कर्मचारी का गुस्सा शांत नहीं होता।

मामला तब और गंभीर हो गया, जब महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए खुद को “ठाकुर” बताकर दबंगई दिखाई और ग्राहक को धमकाया। बैंक जैसे प्रतिष्ठित और पेशेवर संस्थान में इस तरह का व्यवहार सामने आने से लोगों में भारी नाराजगी है। ग्राहकों का कहना है कि वे बैंक में भरोसे और सम्मान की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन इस घटना ने उनकी सुरक्षा और सम्मान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना पनकी सेक्टर-2 स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा की है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और बैंक प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बैंक की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...