Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : नगर के सीएमओ रहे डॉ हरिदत्त नेमी को हाईकोर्ट ने...

Kanpur : नगर के सीएमओ रहे डॉ हरिदत्त नेमी को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, निलंबन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Kanpur ।नगर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से विवाद के बाद बीती 19 जून को शासन ने डॉक्टर हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया था. डीएम और सीएमओ के बीच चल रहा विवाद लखनऊ में लोक भवन के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा में रहा था।इस मामले में सरकार के मंत्री और विधायक भी खेमे में बंट गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

किसी ने सीएमओ के पक्ष में तो किसी ने सीएमओ के खिलाफ चिट्ठी लिखी ।डॉ हरिदत्त नेमी ने सस्पेंशन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।उनका आरोप था कि बिना विभागीय जांच के उन्हें पद से हटाया गया। हाईकोर्ट को डॉक्टर हरिदत्त नेमी की दलीलों में दम लगा और निलंबन आदेश पर रोक लगा दी। इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और अन्य पक्षों से चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...