Kanpur । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में करीब 41 खिलाड़ियों ने भाग लेकर ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
100 मीटर दौड़ में हर्षित ने पहला, कार्तिक अवस्थी ने दूसरा व रितिक तीसरे स्थान पर रहे। 200मी. दौड़ में नमन प्रथम, हर्षित द्वितीय और कार्तिक अवस्थी तृतीय रहे। 400मी. दौड़ में रजनीश पाल प्रथम, अमित दूसरे और ओजस गुप्ता तृतीय रहे। 800मी. दौड़ में नमन प्रथम, अनुज द्वितीय और अमित तृतीय रहे।
1500मी. दौड़ में सूर्या प्रथम, अनुज द्वितीय और ओजस गुप्ता तृतीय रहे। 3000मी. दौड़ में कार्तिक प्रथम, संदीप दूसरे और अमित कुमार तृतीय रहे। 5000मी. दौड़ में सोहिल प्रथम, शाहबाज द्वितीय और सत्यम तृतीय रहे। लॉन्ग जंप में रितिक ने पहले, शाहबाज दूसरे और सोहिल तीसरे स्थान पर रहे। फील्ड इवेंट के जैवलिन थ्रो में सोहिल ने प्रथम, शाहबाज द्वितीय व प्रांशू तृतीय रहे।
शॉटपुट में प्रांशू प्रथम, शिवम द्वितीय व कार्तिक मिश्रा तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में शिव प्रथम, लक्की द्वितीय और कन्हैया मौर्या तृतीय रहे।प्रतियोगिता के दौरान उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, खेलो इंडिया के मानदेय एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय कुमार गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

