Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध सदर्न क्लब के तत्वावधान में प्रथम हरेन्द्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 अप्रैल से आरपीसीए क्रिकेट मैदान श्याम नगर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जूनियर डिवीजन की संघ से पंजीकृत 8 टीमें भाग लेंगी, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धात्मक मंच पर खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मैदान पर रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन सचिव कृष्णा बाली ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें उनसे संपर्क कर पंजीकरण करा सकती हैं। उन्होंने अधिक से अधिक टीमों से सहभागिता की अपील करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया।


