Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : जिमखाना एकादश ने राइडर्स को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Kanpur : जिमखाना एकादश ने राइडर्स को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Kanpur । 15वीं स्वर्गीय केएस सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें राइडर्स एकादश को पराजित कर जिमखाना एकादश ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। साउथ मैदान किदवई नगर में खेले गए मुकाबले में राइडर्स एकादश ने 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए।

इसमें शाश्वत ने 51, अब्दुल ने 37 और लवीश ने 37 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में साउथ जिमखाना एकादश के गेंदबाज अखिलेश ने तीन और अभिनव, राहुल व दिव्यांशु ने एक-एक विकेट चटकाया।

जवाब में जिमखाना एकादश ने 34.3 ओवर में छह विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिमखाना एकादश के अभिनव ने 46, अर्पित ने 76 और राहुल ने 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...