Kanpur । संगीतांजलि संस्था और इनरव्हील क्लब कानपुर मेन के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक 16वां गुलाबबाड़ी उत्सव आठ मार्च को सायं 5:30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई सभागार, विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी अपनी प्रस्तुति देंगी।
यह जानकारी डॉ. रोचना बिश्नोई, डॉ. रीता वर्मा, कविता सिंह और दिवाकर निगम ने दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीतू सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वंदना पाठक मौजूद रहेंगी। पद्मश्री मालिनी अवस्थी अपनी प्रस्तुति में होली, चैती, ठुमरी और दादरा जैसी पारंपरिक गायन शैलियों में गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भारतीय लोक संगीत की मधुरता से रूबरू कराएंगी।