Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur :  जीआरपी ने दो शातिर मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार

Kanpur :  जीआरपी ने दो शातिर मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार

Kanpur । कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम ने दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आसिफ उर्फ अजमेरी (28) और सुरजीत उर्फ छुटकुल (23) हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों के धीमे होने का फायदा उठाकर खिड़कियों और दरवाजों के पास यात्रियों के सामान की चोरी और छिनैती करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल वे यात्रियों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे।

अभियुक्तों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने कहा कि जीआरपी टीम लगातार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...