मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : क्रिकेट के मैदान में फिर चमका ग्रीनपार्क
खेल

Kanpur : क्रिकेट के मैदान में फिर चमका ग्रीनपार्क

Akash Chaudharyअपडेट: October 1, 2025

बारिश से मैच धुलने के बाद रातभर ग्राउंड्समैन ने लगकर यहां बनाया ऐतिहासिक मैच

Kanpur । एक बार फिर ग्रीन पार्क के ग्राउंड्समैन और वेन्यू डायरेक्टर डा.संजय कपूर ने शहर की गरिमा को बचाने का वह काम किया है जिसकी जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। पिछले वर्ष भारत-बंगलादेश टेस्ट मैच के ढाई दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भी यहां ऐसा मैच कराया कि वह टेस्ट इतिहास के पन्नों में शरीक हो गया।

#kanpur

इसके बाद मंगलवार को जब यहां खेले जाना वाला भारत और आस्ट्रेलिया ए का पहला वनडे मैच पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया तो रातभर कड़ी मेहनत कर ऐसा मैदान तैयार किया कि बुधवार को यहां एक बार फिर रिकार्ड बन गया। भारत ने पहली बार ग्रीन पार्क मैदान 400 रनों का अंबार लगाया।

इस मुकाबले के लिए पिछले पंद्रह दिनों से यहां तेजी से तैयार चल रही थी लेकिन कल एकाएक मौसम ने ऐसी करवट ली कि दोपहर 12.30 बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक चली। रात 9 बजे बारिश बंद होने के एक घंटे बाद बीसीसीआई द्वारा फैसला लिया गया कि इस मैच को दोबारा बुधवार को कराया जाये।

चूकि मौसम विभाग द्वारा सुबह चार बजे से दोबारा भारी की आशंका जतायी गयी थी इसलिए आनन-फानन में आए इस बोर्ड के आदेश के बाद वेन्यू डायरेक्टर ने मोर्चा संभालते हुए पिच क्यूरेटर शिवकुमार और राकेश कुमार को सभी ग्राउंड्समैन बुलाने को कहा। इसके बाद तकरीबन 10.30 बजे से यहां कवर्स के ऊपर से पानी निकालने की कवायद शुरू हुई।

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कवर्स के ऊपर से पानी निकाला गया इसके बाद सुपरसॉपर से पूरा मैदान सुखाया गया। काम पूरा होने के तुरंत बाद पूरे मैदान को फिर से कवर्स के ढक दिया गया। सुबह पांच बजे से 7.30 बजे एक बार फिर मूसलाधार बारिश हुई और फिर मौसम पूरा साफ हो गया।

इसका फायदा उठाते हुए ग्राउंड्समैन ने तुरंत कवर्स से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया और 9 बजे जब मैच रैफरी कर्नल संजय वर्मा मैदान का निरीक्षण करने आए तो उन्होंने मैदान की स्थिति को सही पाया और तय समय दोपहर 1.30 बजे मैच कराने का फैसला कर ग्राउंड्मैन और वेन्यू डायरेक्टर की कड़ी मेहनत के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।

दोपहर 1.10 बजे जब मैच का विधिवत उद्घाटन हुआ तो मुख्य अतिथि सासंद रमेश अवस्थी भी शहर की गरिमा को चारचांद लगाने वाले सभी लोगों की पीठ थपथपाते नजर आए।
—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *