Friday, March 13, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क-ए बना जूनियर बालिका फुटबॉल का चैंपियन

Kanpur : ग्रीनपार्क-ए बना जूनियर बालिका फुटबॉल का चैंपियन

Kanpur। खेल निदेशालय उप्र की ओर से जिल स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्रीनपार्क-ए की टीम ने केएसएफ फुटबाल क्लब को 2-1 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से आराध्या और मुन्नी ने एक-एक गोल किया, जबकि केएसएफ फुटबाल क्लब की ओर से पूजा ने एकमात्र गोल दागा।

मुकाबले से पूर्व मुख्य अतिथि नेशनल रेफरी शरद जायसवाल और विशिष्ट अतिथि सीनियर रेफरी आनन्द शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरु करवायी। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, मानदेय फुटबाल प्रशिक्षक अमित वर्मा, सीनियर खिलाड़ी अंकित मेसी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...