Wednesday, April 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : बिठूर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का भव्य समापन

Kanpur : बिठूर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का भव्य समापन

 

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
काकोरी की ऐतिहासिक घटना पर आधारित हुई निबंध, पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता
तिरंगा साइकिल रैली को विधायक व डीएम ने झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित समारोह का दिखाया गया सजीव प्रसारण

 

Kanpur।स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज ‘अमर काकोरी ट्रेन एक्शन’ की शताब्दी वर्षगांठ का समापन शुक्रवार को बिठूर स्थित नानाराव पार्क में हर्षोल्लास और गौरव के साथ हुआ।समारोह में विधायक नीलिमा कटियार, अभिजीत सांगा, सरोज कुरील, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, डीसीपी दिनेश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन समेत जनपद स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

#kanpur

कार्यक्रम की शुरुआत नानाराव जी के स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन से हुई। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

#kanpur

विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन राष्ट्र का गौरव है, जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया। अमर शहीदों ने सर्वोच्च बलिदान देकर ब्रिटिश हुकूमत को सबक सिखाया।

#kanpur

प्रत्येक नागरिक यदि अपने कर्तव्यों का पालन करे, तो वही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधायक अभिजीत सांगा ने कहा कि यह ऐतिहासिक घटना आज की पीढ़ी को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करती है।

#kanpur

विधायक सरोज कुरील ने भी शहीदों को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आइडीएन चतुर्वेदी ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अपनी स्वरचित कविता ‘जागते रहो मेरे देश के प्रहरी’ सुनाकर माहौल को जोश और भावनाओं से भर दिया।इस दौरान परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं ने विधायक अभिजीत सांगा को राखी बांधकर भाईचारे और स्नेह का संदेश दिया।

#kanpur

अतिथियों ने विभिन्न विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया। काकोरी की ऐतिहासिक घटना पर आधारित निबंध, पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया।पीएसी बैंड द्वारा ‘ए मेरे वतन के लोगों…’ की धुन बजने पर वातावरण रोमांच और गर्व से गूंज उठा। समापन समारोह के दौरान अतिथियों ने पौधारोपण किया।

#kanpur

सुलेख, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अलशिका यासीन को 10 हजार रुपये का प्रथम, शाजिया खातून को 7,500 रुपये का द्वितीय, प्रखर त्रिपाठी को 5,000 रुपये का तृतीय और आसरा जावेद को 1,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। परिषदीय विद्यालय वर्ग में तूलिका यादव को 10,000 रुपये, शिखा को 7,500 रुपये, यति को 5,000 रुपये और महक को 1,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिला।

#kanpur

इससे पूर्व विधायक नीलिमा कटियार, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा साइकिल रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन राजेश यादव ने किया।

 

इस अवसर पर एडीएम खाद्य एवं आपूर्ति आशुतोष दुबे, जिला विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह, डीआईओएस संतोष राय, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार, पर्यटन अधिकारी अर्चिता ओझा  समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!