Monday, March 2, 2026
HomeखेलKanpur : सौम्या पाल की घातक गेंदबाजी से प्रिन्स क्लब पर गोल्डन...

Kanpur : सौम्या पाल की घातक गेंदबाजी से प्रिन्स क्लब पर गोल्डन स्पोर्टिंग भारी

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वावधान में आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में जहां सौम्या पाल की घातक गेंदबाजी से गोल्डन स्पोर्टिंग ने प्रिंस क्लब को पांच विकेट से मात दी। दूसरे मैच में स्टारलेट क्लब ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला में स्टार क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

मैच में राम लखन भटूट्ट मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्रिन्स क्लब की टीम 26.5 ओवर में मात्र 85 रन बनाकर सिमट गई। रूद्र रावत ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। गोल्डन स्पोर्टिंग की ओर से सौम्या पाल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। राज सिंह और मनी पाल ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

86 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन स्पोर्टिंग की शुरुआत संतुलित रही। टीम ने 17.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर मुकाबला जीता। टीम से तेज प्रताप सिंह (29 रन) और राज सिंह (28 रन) ने जिम्मेदार पारियां खेलीं। प्रिन्स क्लब के आरूष ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए। सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब 34.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गया।

रिषभ गुप्ता ने 48 रन बनाए, जबकि हर्षित 15 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टारलेट क्लब की ओर से गुरविन्दर सिंह ने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को झकझोर दिया। देवेन्द्र यादव ने तीन और जितेश सितानी ने दो विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टारलेट क्लब ने आक्रामक अंदाज अपनाया। विकास सिंह ने 80 रन की दमदार पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। श्रेयश 18 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...