Sunday, March 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : 10 से 12 अगस्त तक सभी मंडलों में निकलेगी तिरंगा...

Kanpur : 10 से 12 अगस्त तक सभी मंडलों में निकलेगी तिरंगा यात्राएं

Kanpur ।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाया जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह मंडलवार बैठकें कर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।गुरुवार को भाजपा दक्षिण में निराला नगर ,बर्रा और जरौली मंडलों में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

निराला नगर मंडल की कार्यशाला में शिवराम सिंह ने कहा कि “आजादी के अमृत काल की शुरुआत वर्ष 2022 में भाजपा द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से हुई थी। यह अभियान देश के नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने और तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बना है।

 

इस वर्ष का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘ऑपरेशन सिंधु’ की सफलता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से और भी व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 10 से 12 अगस्त तक सभी मंडलों में होने वाली तिरंगा यात्राओं में जनसहभागिता दिखाई दे । क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर जन जागरूकता अभियान चलाएं। इन यात्राओं में स्वदेशी हथियारों जैसे ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस लड़ाकू विमान एवं आकाश मिसाइल आदि के प्रतीकात्मक कटआउट शामिल किए जाएं।

 

13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, दुकान, संस्था एवं कार्यालय में तिरंगा फहराने का विशेष अभियान चलाया जाए।प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह,केपी सिंह चौहान, विनीत दुबे, बिट्टू परिहार, सुमित कश्यप, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...