Monday, March 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : बिल्हौर थाना निर्माण में मिली खामियां, डीएम ने लगाई फटकार

Kanpur : बिल्हौर थाना निर्माण में मिली खामियां, डीएम ने लगाई फटकार

Kanpur। बिल्हौर में बन रहे नए थाना भवन के निर्माण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त नाराजगी जताई। सोमवार को औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में कई खामियां पकड़ते हुए कार्यदाई संस्था को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

गृह विभाग की आधुनिकीकरण योजना के तहत करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस थाना भवन और आवासीय परिसर का काम अंतिम चरण में है। 19 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन निरीक्षण में दरवाजों, कब्जों और फिनिशिंग से जुड़ी कमियां सामने आईं। इस पर जिलाधिकारी ने सीएंडडीएस यूनिट-05, जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों को तत्काल खामियां दूर करने के निर्देश दिए।

परियोजना के तहत थाना परिसर को आधुनिक मॉडल डिजाइन के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जबकि आवासीय परिसर में टाइप-बी के 26 आवास बनाए जा रहे हैं। आवासीय भवनों पर करीब 8.80 करोड़ और अनावासीय भवनों पर लगभग 7.65 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने थाना परिसर को जीटी रोड से जोड़ने के लिए एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-2) को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आमजन और पुलिस के लिए आवागमन आसान होगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...