Thursday, February 26, 2026
HomeकानपुरKanpur : ऑटो पर फायरिंग, इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई सनसनी

Kanpur : ऑटो पर फायरिंग, इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई सनसनी

Kanpur । जाजमऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर हुए विवाद ने अपराध की भयंकर शक्ल ले ली। घटना में चार महीने के मासूम की मौत की झूठी खबर फैलाने के विवाद ने महिला और उसके परिजनों पर दिनदहाड़े फायरिंग तक पहुंचा दी।
उन्नाव की रोशनी उर्फ गुड़िया का अपनी ससुराल से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह गुड़िया ने अपनी ननद की इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने बेटे हसन की फोटो के साथ लिखा गया “मेरा बेटा मर गया” देखा।

 

सन्न रह गई गुड़िया अपने परिवार के साथ ससुराल ताड़बगिया पहुंची, जहां ननदों से बहस और बढ़ गई। बड़ी ननद गंगा ने अपने प्रेमी रमाशंकर को बुला लिया।
गुड़िया अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा में लौट रही थी कि जाजमऊ चौराहे पर रमाशंकर और उसका साथी बाइक पर आ धमके। उन्होंने ऑटो रोककर फायरिंग की। गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन ऑटो की हेडलाइट चकनाचूर हो गई। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।

दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना पर एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा और एसीपी आकांक्षा पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया।

जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं।पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...