Friday, March 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : आधी रात दो जगह लगी आग, दमकल की तत्परता से...

Kanpur : आधी रात दो जगह लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Kanpur । शहर में शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
पहली घटना रात करीब 12:31 बजे थाना जूही क्षेत्र में पॉपुलर धर्म कांटा के पास स्थित एक फर्नीचर की दुकान में हुई।

#kanpur

दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के निर्देशन में फजलगंज और किदवई नगर फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

कुछ ही देर बाद थाना बर्रा क्षेत्र में मुस्कान ढाबा के पास कबाड़ के ढेर में भीषण आग लगने की सूचना मिली। आग की लपटें तेज होने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की सात यूनिटों को मौके पर लगाया गया।

घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और आसपास के रिहायशी इलाकों को सुरक्षित बचा लिया।सीएफओ ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना मिलते ही टीमें तुरंत मौके पर भेज दी गई थीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...