मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीTuesday, 27 October 2026
होम›कानपुर›Kanpur : फ़ेथफुलगंज में पानी की समस्या को लेकर विधायक को घेरने पर हुई तीखी झड़प,हंगामा
कानपुर

Kanpur : फ़ेथफुलगंज में पानी की समस्या को लेकर विधायक को घेरने पर हुई तीखी झड़प,हंगामा

Akash Chaudharyअपडेट: April 12, 2025

Kanpur ।फेथफुलगंज में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने विधायक मो. हसन रूमी को घेराव किया तो विवाद हो गया,इस दौरान सपा कार्यकर्ता और विधायक के बीच झड़प हो गई।आरोप है कि विधायक के साथ चल रहे गनर ने एक कार्यकर्ता से अभद्रता और मारपीट की, हालांकि, विधायक ने इससे इनकार किया।

#kanpur

स्थानीय लोगों का कहना है कि फेथफुलगंज में कई वर्षों से पानी की समस्या है, जिसको लेकर उन्होंने विधायक मो.हसन रूमी को अवगत कराया था। जिसपर विधायक ने इसके लिए आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक पेयजल लाइन के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए।

शनिवार को विधायक मो. हसन रूमी यहां पर आए तो जनता ने पानी की समस्या हल न होने को लेकर कहा कि दो साल हो गए सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।पानी की लाइन अभी तक नहीं डाली गई।जिसपर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान सपा कार्यकर्ता धीरज यादव को विधायक पक्ष की तरफ से किसी ने धक्का दे दिया ।

जिस पर सपा कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।जिसपर वरिष्ठजनों ने मामले को शान कराया।लोगो का कहना था कि चुनाव के समय पेयजलिन डलवाने के वादे पर उनलोगों ने वोट दिया तीन साल बीत जाने के बाद अभी तक वाटर लाइन नहीं पड़ी।गर्मी में उनलोगों के सामने पानी की विकट समस्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *