Tuesday, January 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसए में 5 और 6 नवंबर को लगेगा किसान मेला

Kanpur : सीएसए में 5 और 6 नवंबर को लगेगा किसान मेला

,किसानों को दी जाएगी स्मार्ट खेती की जानकारी

Kanpur ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,कानपुर की ओर से किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 5 और 6 नवंबर 2025 को किया जाएगा। ये मेला दो दिन तक चलेगा। इस मेले में किसानों को स्मार्ट खेती की जानकारी दी जाएगी।

मेले में किसान यहां से उन्नत बीज की खरीद भी कर सकेंगे। कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले कृषि मेले के लिए इस बार 5 और 6 नवंबर 2025 की तारीख घोषित कर दी गई हैं।इस वर्ष आयोजित होने वाले इस कृषि मेले में किसानों को स्मार्ट खेती, ड्रोन तकनीक, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित फसलों के उन्नत बीज एवं जैविक खेती, प्राकृतिक खेती जैसे आधुनिक विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

मेले में किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।इस मेले में किसानों को कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।किसान उत्पादक संगठन कैसे किसानों की आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। इसके बारे में भी बताया जाएगा। प्राकृतिक और जैविक खेती से किसान कैसे सामंजस्य बनाएं और उसका जो उत्पादन होता है उसे बाजार से जोड़ करके किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकता है।

, इन सब पहलुओं पर विशेषज्ञ विस्तार से चर्चा करेंगे।निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने बताया कि कि इस किसान मेले में देश एवं प्रदेश के कई हिस्सों के किसान प्रतिभाग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...