Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

Kanpur : पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक से पूर्व सैनिकों का सीना गर्व से चौड़ा

Kanpur ।भारतीय सेना द्वारा मंगलवार को सीमा पार पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद पूर्व सैनिकों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। “ऑपरेशन सिंदूर ” की सफलता की खुशी में गुरुवार को भाजपा दक्षिण में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा छावनी विधानसभा के श्याम नगर चौराहे पर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

#kanpurइस अवसर पर भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि जब-जब भारत पर आतंकियों ने गलत नजर डाली है तब तब हमारे वीर जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। जिस बहादुरी से भारतीय सेना ने दुश्मनों को जवाब दिया है उस पराक्रम को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। देशवासियों को भारतीय सेना की क्षमता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा भरोसा है।

कार्यक्रम संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पी सिंह ने कहा कि सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सेना की कार्रवाई के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। जिस रणनीति से सेना ने आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया वह पहलगाम हमले में जान गवाने वाले निर्दोष लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए हम आज भी हर मोर्चे पर दुश्मनों से लोहा लेने को तैयार है।

प्रमुख रूप से रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह,मनीष त्रिपाठी, पार्षद नीलम शुक्ला, निर्देश सिंह चौहान, अंकुर गुप्ता, राम संजीवन, जेएन शुक्ला, जीपी शुक्ला, राम नरेश सचान,वाई के बाजपेई, संजीव बेरी, एल बी पटेल,बीएल पांडेय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...