Saturday, January 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : वीआईपी रोड पर कम होगा ट्रैफिक दबाव कम करने की...

Kanpur : वीआईपी रोड पर कम होगा ट्रैफिक दबाव कम करने की कवायद शुरू

अटल घाट से शुक्लागंज तक बनेगा फोर लेन गंगा पथ सड़क मार्ग

Kanpur ।शहर में विकास को गति देने और वी.आई.पी. रोड पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत शुक्लागंज में प्रस्तावित नए सेतु को अटल घाट से जोड़ते हुए लगभग 9 किलोमीटर लंबा 4 लेन गंगा पथ सड़क मार्ग बनाया जाएगा।

#kanpur

यह मार्ग पटना गंगा पथ की तर्ज पर रिवर फ्रंट से संयुक्त होगा।इस महत्त्वपूर्ण परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डी.पी.आर.) तैयार करने के निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को मण्डलायुक्त के. विजयेंद्र पण्डियन द्वारा दिए गए हैं।

#kanpurआयुक्त ने बताया कि इस बहुउद्देशीय परियोजना के अध्ययन हेतु समन्वयक नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, सेतु निगम, के.डी.ए., तथा नगर निगम के अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में पटना गंगा पथ रिवर फ्रंट परियोजना का भ्रमण किया। भ्रमण के उपरांत, समिति द्वारा कानपुर की परियोजना हेतु उपयुक्त संस्तुति तैयार कर एन.जी.टी. आदि के प्रविधानों के अनुसार एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह प्रस्ताव “विजन 2050” के अंतर्गत शासन को प्रेषित योजनाओं में सम्मिलित किया गया है। शासन द्वारा की जा रही समीक्षा के क्रम में अब इस परियोजना की डी.पी.आर. तैयार करने का दायित्व सेतु निगम को सौंपा गया है, जिसका समन्वय नीरज श्रीवास्तव करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

डी.पी.आर. को जल्दी और सार्थक रूप में तैयार करने के लिए नीरज श्रीवास्तव, बिहार राज्य पथ विकास निगम और पटना गंगा पथ योजना के कंसल्टेंट्स से आवश्यक इनपुट प्राप्त करेंगे।यह परियोजना न केवल कानपुर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...