Saturday, March 21, 2026
HomeखेलKanpur : दुष्यंत की घातक गेंदबाजी, चंद्रा एकेडमी की शानदार जीत

Kanpur : दुष्यंत की घातक गेंदबाजी, चंद्रा एकेडमी की शानदार जीत

Kanpur। केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में शनिवार को
चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने जीडीएस क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से पराजित किया। जीत में आयुष ने बल्ले और वंश निगम ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मंधना ​स्थित चंद्रा क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में जीडीएस क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 29.3 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से रुद्र ने 19 और अनंत ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वंश सक्सेना ने तीन और दुष्यंत ने दो को आउट किया।

जवाब में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 9 ओवर में दो विकेट पर 83 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में आयुष कुमार प्रजापति ने 56 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में गणेश ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच दुष्यंत को दो महत्वपूर्ण विकेट के लिए चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...