Thursday, March 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : जीआरपी की मुस्तैदी से लापता महिला और दो मासूम बच्चियां...

Kanpur : जीआरपी की मुस्तैदी से लापता महिला और दो मासूम बच्चियां सकुशल बरामद

Kanpur । जीआरपी पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हुई एक बुजुर्ग महिला और दो मासूम बच्चियों को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पूरी टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को राजू पुत्र माधव राज मौर्य निवासी ग्राम बैकुण्ठा, बहराइच ने जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल में सूचना दी कि उनकी माता निर्मला (55) और उनकी दो छोटी बहनें खुशबू (5) व दृष्टिहीन नीतू (3) खजुराहो-कानपुर मेमू ट्रेन से यात्रा के दौरान अचानक लापता हो गई हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने तत्काल विशेष टीम गठित कर स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। सघन तलाशी के दौरान पुलिस टीम को स्टेशन के आउटर क्षेत्र सीपीसी कॉलोनी के पास एक महिला दो बच्चियों के साथ परेशान हालत में मिली। पुलिस ने तीनों को सुरक्षित थाने लाकर परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने जीआरपी की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। इस अभियान में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, अभिषेक शुक्ला, मोहित कुमार सहित कई पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...