Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : डा. संजय कपूर बने भारत ए-आस्ट्रेलिया-ए सीरीज के टूर्नामेंट डायरेक्टर

Kanpur : डा. संजय कपूर बने भारत ए-आस्ट्रेलिया-ए सीरीज के टूर्नामेंट डायरेक्टर

ग्रीन पार्क में पिछले दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का सफल आयोजन करने के बाद यूपीसीए ने फिर सौंपी अहम जिम्मेदारी

Kanpur । ग्रीन पार्क स्टेडियम में 30 सितम्बर से शुरू हो रही भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के मध्य तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए डा. संजय कपूर को टूर्नामेंट का डायरेक्टर बनाया गया है।

ग्रीन पार्क मेंभारत और न्यूजीलैंड टेस्ट तथा पिछले वर्ष भारत और बंगलादेश टेस्ट का सफल आयोजन कराने के बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने डा. कपूर को यह जिम्मेदारी पुन: सौपी है।

टूर्नामेंट डायरेक्टर बनने के बाद डा. कपूर ने कहा कि कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) के बाद ग्रीन पार्क में कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ है। लिहाजा स्टेडियम में कुछ कमियां आ गयी है। जिन्हें वह शनिवार को स्टेडियम की निरीक्षण कर चिन्हित करेंगे और आगामी मैच से पहले उन्हें दूर करेंगे।

डा. संजय कपूर ने कहा कि पूर्व में हुए अंतरराष्ट्रीय मैच में सफल आयोजन में भूमिका निभाने वालों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

शनिवार को दोपहर तीन बजे निरीक्षण कर यूपीसीए के अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। गौरतलब है कि ग्रीन पार्क में पहला वनडे 30 सितम्बर, दूसरा तीन अक्टूबर तथा तीसरा पांच अक्टूबर को खेला जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...