Wednesday, February 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : डीएम की छापेमारी में स्वास्थ्य महकमे की पोल खुली,वेतन कटौती...

Kanpur : डीएम की छापेमारी में स्वास्थ्य महकमे की पोल खुली,वेतन कटौती के दिए निर्देश

Kanpur। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गीता नगर स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

अनुपस्थित कर्मचारियों में संदीप कुमार कटियार, चंद्रशेखर गौड़, श्रुति वर्मा, नंदराम प्रजापति और विजय शामिल हैं। मौके पर मौजूद डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह आधिकारिक कार्य से कानपुर देहात गए हुए हैं।

वहीं, चौबेपुर स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह से जिलाधिकारी ने फोन पर बातचीत की, जिसमें पता चला कि वे निरीक्षण के समय तक केंद्र नहीं पहुंचे थे। उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर होने के बावजूद कर्मचारियों के न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर का भी निरीक्षण किया। यहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनीता सेठ मौजूद मिलीं। उपस्थिति रजिस्टर में टेलीमेडिसिन चिकित्सक डॉ. प्रकांक्षा कटियार का हस्ताक्षर मिला, लेकिन वे मौके पर उपस्थित नहीं थीं। इस पर जिलाधिकारी ने उनका भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने सुविधाओं पर संतोष जताया। निरीक्षण के समय तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 ओपीडी, चार जांच और तीन बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...