Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : कलेक्ट्रेट में दिव्यांग बच्चों की प्रदर्शनी से सजी दीपावली की...

Kanpur : कलेक्ट्रेट में दिव्यांग बच्चों की प्रदर्शनी से सजी दीपावली की रौनक डीएम ने खरीदी कैंडल

जिलाधिकारी ने साइन लैंग्वेज में दी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं

Kanpur ।दीपावली के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मूक-बधिर और अन्य दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी,के द्वारा लगाए गए इस स्टॉल में बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए फैंसी कैंडल स्टैंड, डिज़ाइनर दिए, कुशन कवर, पायदान और हेयर एक्सेसरीज़ जैसे आकर्षक उत्पाद प्रस्तुत किए।

#kanpurजिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों की सृजनशीलता और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का आत्मबल और रचनात्मकता हम सभी के लिए प्रेरणा है।

प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।इस अवसर पर जिया, रिमझिम, अपूर्वा, अंजली, पलक, प्रीति, आमना और प्रियांशु समेत कई दिव्यांग बच्चे मौजूद रहे। उन्होंने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी बच्चों की सृजनशीलता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने स्वयं बच्चों द्वारा बनाए गए सिरेमिक शंख (कैंडल रूप में निर्मित) की खरीदारी की और क्यू आर कोड से ऑनलाइन भुगतान किया। उन्होंने बच्चों को उनके ही अंदाज़ में दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...