Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur मंडलीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता :  वाराणसी और सहारनपुर सेमीफाइनल में किया...

Kanpur मंडलीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता :  वाराणसी और सहारनपुर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Kanpur । जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में गुरुवार को 20वीं अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी ने बरेली को मात दी। दूसरे मैच में आगरा ने देवीपाटन को हराया। तीसरे मैच में सहारनपुर ने मेरठ को पराजित किया। के00नजंक़्क़Aअमें प्रवेश किया।
गुरुवार को पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय मैदान पर मैच से पहले एसडी कॉलेज के डायरेक्टर अंशू ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले मैच में वाराणसी ने बरेली को 2-0 से पराजित किया। जीत में वाराणसी की ओर से विजय बहादुर व निखिल कुमार ने गोल किए। दूसरे मैच में आगरा ने देवीपाटन को एकतरफा मैच में 5-0 से पराजित किया।
जीत में आगरा के लिए पवन, सोनू, विवेक, युवराज ने गोल दागे। तीसरे मैच में सहारनपुर और मेरठ के बीच पहले हॉफ में बेहतरीन टक्कर देखने को मिली। हालांकि दूसरे हाफ में सहारनपुर ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से मेरठ पर जीत दर्ज की, जीत में परवेज ने गोल किया। इस मौके पर चयनकर्ता के रूप में आरडी पाल, एमएस बेग, मेराज खान मौजूद रहे।
वहीं, तीनों मैचों में रेफरी की भूमिका प्रदीप मिश्रा, बलविंदर सिंह, मेहरुद्दीन, शरद जायसवाल, आरिफ नजमी ने अदा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!