Saturday, March 28, 2026
HomeखेलKanpur : मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता 4 से

Kanpur : मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता 4 से

Kanpur । कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन 4 व 5 अप्रैल को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल में किया जाएगा। संघ के सचिव सौरभ गौर ने जानकारी दी कि उक्त प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर महिला/पुरुष वर्ग में आयोजित होगी। खिलाड़ियों का पंजीकरण 3 अप्रैल कॉलेज परिसर में दोपहर 2 से किया जाएगा।

पंजीकरण के समय खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। इसी दौरान खिलाड़ियों का शारीरिक वजन भी किया जाएगा।
प्रतियोगिता के प्रत्येक भार वर्ग के विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय टीम ट्रायल के लिए किया जाएगा। जो 5 अप्रैल को होगा। उत्तर प्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ी 25 से 28 अप्रैल 2026 को उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...