Kanpur ।खेल निदेशालय उप्र की ओर से राज्य स्तरीय समन्वय सबजूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक कासगंज में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 20 सितंबर को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे से लिया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए अधिक जानकारी के लिए ग्रीनपार्क खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने दी।

