Saturday, February 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : शिक्षा निदेशक ने बेसिक स्कूलों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

Kanpur : शिक्षा निदेशक ने बेसिक स्कूलों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

  1. विद्यालयों में पठन-पाठन का स्तर संतोषजनक पाया गया है।  सभी शिक्षक और कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उपस्थित मिले। उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। :- शिक्षा निदेशक पवन सचान
Kanpur। सरकारी स्कूलों के कमजोर व्यवस्था को सुधारने के लिए अधिकारी लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे है। इसी को लेकर शनिवार को एससीईआरटी के संयुक्त शिक्षा निदेशक पवन सचान ने
कल्याणपुर ब्लाक स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया।
वही विद्यालयों पर शिक्षा की गुणवत्ता ,क्लास 3,6,9 की नेशनल अचीवमेंट टेस्ट पर बच्चों से सवाल जबाब किया।संयुक्त शिक्षा निदेशक पवन सचान ने शनिवार को शिक्षा विभाग  के आला अधिकारियों के साथ  ए डी बेसिक राजेश कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह,एस आर जी राजेश यादव,प्रबोध कुमार के साथ कल्याणपुर ब्लाक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय महेंद्र नगर,उच्च प्राथमिक विद्यालय भीसी जरिगांव एवं राजकीय इण्टर कालेज भौंती का निरीक्षण किया।उच्च प्राथमिक विद्यालय भीसी जरिगांव में नेशनल अचीवमेंट टेस्ट क्लास 6 बच्चों से शिक्षा निदेशक ने बच्चों से सवाल पूछे जहाँ बच्चों ने सही जबाब देने पर शिक्षा निदेशक और ए डी बेसिक ने शिक्षकों की अच्छे कार्यो की सराहना कर शाबाशी दी। उन्होंने मिड-डे मील गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता, पुस्तक वितरण व्यवस्था आदि की जांच की। उन्होंने शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।इस मौके पर ए आर पी कुँवर प्रशांत सिंह विकास त्रिवेदी प्रधानाध्यापिका पल्लवी चौरसिया पूनम दुबे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...