Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : डिप्टी सीएम कल ग्वालटोली में सामाजिक सम्मेलन को करेंगे संबोधित,कार्यकर्ताओं...

Kanpur : डिप्टी सीएम कल ग्वालटोली में सामाजिक सम्मेलन को करेंगे संबोधित,कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे जनसंपर्क

Kanpur।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल 13 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के समर्थन में ग्वालटोली चौराहे पर एक विशाल सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे सम्मेलन के पश्चात ग्वालटोली बाजार एवं अहिराना में कार्यकर्ताओं के संग जनसंपर्क करेंगे ।
सोमवार भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ताl,अध्यक्ष दीपू पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी सत्येंद्र मिश्रा ,प्रमोद अग्रहरी ,चुन्नीगंज मंडल अध्यक्ष करन यादव के साथ कल 13 नवंबर को उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सामाजिक सम्मेलन एवं जनसंपर्क मार्ग का निरीक्षण किया ।इसके बाद रॉयल पैराडाइज जीटी रोड होटल में सामाजिक वर्ग के प्रमुख नेताओं के संग क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,चुनाव संयोजक विधायक राहुल बच्चा सोनकर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ वीना आर्य के संग एक बैठक कर सामाजिक सम्मेलन के निमित्त विभिन्न टोलियां बना कर सामाजिक वर्ग के लोगों को सम्मेलन में लाने की जिम्मेदारी सौंपी ।

#kanpur

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि ग्वालटोली चौराहे से लेकर सब्जी मंडी एवं ग्वालटोली अहिराणा तक जनसंपर्क मार्ग को भगवा में किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी के झंडों से सारे इलाके को पाटने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है ।

https://parpanch.com/kanpur-kavya-won-gold-and-shivangi-won-silver-in-taekwondo/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...