Wednesday, February 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार ने हैलट हॉस्पिटल एवं कार्डियोलॉजी मार्ग...

Kanpur : डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार ने हैलट हॉस्पिटल एवं कार्डियोलॉजी मार्ग का किया भ्रमण 

Kanpur । ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए डीसीपी ने सड़कों पर पैदल निकल कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।जहाँ यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित पाई गई। भ्रमण के दौरान डीसीपी ने मौके पर उपस्थित यातायात कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस दौरान अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले रोगियों, एंबुलेंस तथा आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस विषय पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी संबंधित को उचित सुझाव प्रदान किए गए। जिससे अस्पताल परिसर व आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...