Kanpur । गोविंदनगर स्थित डीबीएस कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुई। प्रतियोगिता में 100मी. और 200मी. दौड़ के पुरुष वर्ग में दिव्यांश सोनी विजेता बने।महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव गौरवेन्द्र स्वरूप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्र, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुनील पाण्डेय समेत आदि शिक्षकगण मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, कबड्डी हेलो उसकी फोटो, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:::100मी. दौड़ के पुरुष वर्ग में दिव्यांश सोनी व महिला वर्ग में नंदिनी तिवारी विजेता रहीं। 200मी. दौड़ के पुरुष वर्ग में दिव्यांश सोनी व महिला वर्ग में आस्था विजेता रहीं। 400मी. और 800मी. दौड़ के पुरुष वर्ग में आकाश कनौजिया व राहुल कुमार क्रमश: विजेता बने।
बैडमिंटन पुरुष डबल्स में दिव्यांशु कुमार-सौम्या अग्रवाल विजेता रहे, तो मिक्स डबल्स में उत्कर्ष सिंह सेंगर-वंशिका सक्सेना की जोड़ी विजेता बनी। शतरंज में अक्षत सक्सेना विजेता बने। तो कबड्डी में ए टीम ने बाजी मारी। जबकि भाला फेंक में सूरज विजेता बने।


