Kanpur । डीएवी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर प्रारंभ हुई। पहले दिन प्रतियोगिता में डीसीपी ईस्ट जोन सत्यजीत गुप्ता ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित, प्रबंधन समिति की सचिव कुमकुम स्वरूप ने छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की गेम्स कमेटी के प्रभारी प्रो. चंदन प्रसाद संचालन किया।
प्रमुख स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:::
400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में राजेश कुमार प्रथम, वैभव राज मिश्रा द्वितीय व अनुज कुमार तृतीय रहे। तो बालिका वर्ग में कृतिका हजारिया प्रथम, सोनम गुप्ता द्वितीय व आकांक्षा यादव तृतीय रहीं।जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में योगेश सिंह प्रथम, अनुज कुमार द्वितीय व धनंजय कुमार तृतीय रहे, तो बालिका वर्ग में ज्योति ठाकुर प्रथम, आकांक्षा यादव द्वितीय व श्रद्धा यादव तृतीय रहीं।
शॉट पुट बालक वर्ग में धनंजय यादव प्रथम, सतेंद्र सिंह द्वितीय व योगेश सिंह तृतीय रहे, तो बालिका वर्ग में अपर्णा भारद्वाज प्रथम, सोनम गुप्ता द्वितीय व अहाना सिंह तृतीय रहीं।


