Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur: अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल में डीएवी बना चैम्पियन, वीएसएसडी उपविजेता

Kanpur: अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल में डीएवी बना चैम्पियन, वीएसएसडी उपविजेता

Kanpur: वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज में आयोजित अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग के खेले गये बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में डीएवी कालेज ने मेजबान वीएसएसडी कालेज को ट्राई ब्रेकर में 5-4 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

#Kanpur:

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ.कमल किशोर गुप्ता ने किया। अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिपिन चंद्र कौशिक और आयोजन सचिव डॉ नमन यादव ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ आरके पांडे,डॉ ऋषि त्रिपाठी,डॉ मंजू लता द्विवेदी, डॉ इंद्र मनी, डॉ मनोज चतुर्वेदी, डॉ अतुल सिंह डॉ.मनोज चतुर्वेदी, डॉ. विकास सिंह गंगवार, डॉ.संदीप सिंह, डॉ अनीता सोनकर, डॉ मनोज अवस्थी, डॉ विपेंद्र सिंह परमार, डॉ अंशु सिंह सेंगर, महेश चंद्र झा, डॉ पंकज सिंह चंदेल, डॉ शशि रानी पाल, डॉ अमिताभ तिवारी, डॉ.प्रहलाद दीक्षित, सुधीर त्यागी, शिशिर शर्मा, हिमांशु तिवारी, जय यादव उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम
सेमीफाइनलः वीएसएसडी ने एलेन हाउस को 3-1 से तथा डीएवी कालेज ने जागरण को ट्राई ब्रेकर में 7-5 से हराया।
फाइनलः डीएवी कॉलेज ने वीएसएसडी कॉलेज को ट्राई ब्रेकर में 5-4 से पराजित कर बना विजेता।
महिला वर्ग का ट्रायल हुआ जिसमें वीएसएसडी कॉलेज, स्नेह लता गुप्ता डिग्री कॉलेज रसूलाबाद, डीएवी डिग्री कॉलेज,सेन डिग्री कॉलेज,छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए ट्रायल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...