Saturday, February 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसजेएमयू एनसीसी कैडेट युवराज अग्निवीर वायु के लिए चयनित

Kanpur : सीएसजेएमयू एनसीसी कैडेट युवराज अग्निवीर वायु के लिए चयनित

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर की एनसीसी इकाई के कैडेट युवराज का चयन अग्निवीर वायु योजना के अंतर्गत भारतीय वायुसेना में हुआ है। यह चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

 

 

 

 

 

 

कैडेट युवराज की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है। उन्हें प्रो. कुलपति विनय पाठक, एनसीसी सीटीओ श्री अंकित त्रिवेदी, कमान्डिंग ऑफिसर तथा 3 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। सभी ने युवराज को अन्य कैडेट्स के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया और उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

युवराज का यह चयन विश्वविद्यालय और एनसीसी इकाई के लिए गर्व का क्षण है और यह सिद्ध करता है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...